main page

शादीशुदा होने के बाद भी इस प्रोड्यूसर ने की श्रीदेवी से शादी, पहली पत्नी ने किया था खुलासा

Updated 11 November, 2017 12:46:33 PM

बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उनका आज जन्मदिन है। 11 नवंबर 1953 जन्में बोनी ने मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वॉन्टेड जैसी सफल फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

मुंबई: बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उनका आज जन्मदिन है। 11 नवंबर 1953 जन्में बोनी ने मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वॉन्टेड जैसी सफल फिल्में प्रोड्यूस की हैं। हवा-हवाई एक्ट्रैस श्रीदेवी के साथ उन्होंने दूसरी शादी की है। बोनी कपूर विवादों से दूर रहते हैं। लेकिन श्रीदेवी के साथ उनकी लव स्टोरी उन दिनों खूब सुर्खियों में रही थी।

बोनी 70 के दशक से श्रीदेवी की तमिल फिल्में देखते थे और उन्हें पसंद करते थे। दोनों की कहानी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान शुरू हुई थी। 1984 में वह श्रीदेवी के पास 'मिस्टर इंडिया' में सीमा के रोल का ऑफर लेकर आए थे। कुछ समय बाद उन्होंने श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार किया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को ऑफिशियली साल 1993 में प्रपोज किया।

Bollywood Tadka

फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर बोनी खुद इस बात का ध्यान रखते थे कि श्रीदेवी को किसी तरह की परेशानी ना हो। इतना ही नहीं उन्होंने श्रीदेवी के लिए अलग मेकअप रूम भी अरेंज करवाया। इसके बाद श्रीदेवी बोनी के साथ कंफर्टेबल फील करने लगी थीं।इस समय तक बोनी श्रीदेवी को इतना पसंद करने लगे थे कि जब वो फिल्म 'चांदनी' की शूटिंग कर रही थीं तो बोनी उनसे मिलने स्विटजरलैंड गए।

Bollywood Tadka

बोनी पहले से शादीशुदा थे और वहां से वापस आने के बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना को श्रीदेवी के बारे में बताया। उन्होंने मोना को बताया कि वो उनसे प्यार करते हैं। यह सच जानने के बाद वह टूट गई थीं। मोना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उम्र में बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मेरी बोनी से शादी हुई तब मैं 19 साल की थी। मैं उन्हीं के साथ बड़ी हुई। हम दोनों की शादी को 13 साल हुए थे, तब मुझे पता चला कि मेरा पति किसी और से प्यार करता है।

Bollywood Tadka

मोना ने बताया, इसके बाद हमारे रिश्ते में कुछ नहीं बचा था और हम इस रिश्ते को एक और मौका नहीं दे सकते थे, क्योंकि श्रीदेवी एक बच्ची की मां बन चुकी थीं। दोनों ने 2 जून 1996 को शादी कर ली थी। 25 मार्च 2012 को कैंसर से मोना की मौत हो गई थी।

:

boney kapoorbirthdaySridevi

loading...