main page

Box Office: ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ ने की कमाई...

Updated 17 March, 2017 03:07:05 PM

आलिया भट्ट और वरुण धवन खबर के अनुसार ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ ने उस समय रिलीज के बाद 78 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया था।

मुंबई: आलिया भट्ट और वरुण धवन खबर के अनुसार ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ ने उस समय रिलीज के बाद 78 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया था।

‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ ने रिलीज के 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अब तक 68 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि अपने दूसरे वीकेंड के पूरा होने से पहले ही फिल्म अपने पहले पार्ट की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ की रोजाना की जा रही कमाई की बात करें तो, फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 14.75 करोड़ रुपए, वीकेंड के आखिरी दिन यानि रविवार को शानदार 16.05 करोड़ रुपए, चौथे दिन यानी सोमवार को 12.08 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 7.15 करोड़ रुपए और छठे दिन फिल्म ने 5.95 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने 6 दिनों में 68.23 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

:

box officeBadrinath Ki Dulhania

loading...