main page

कनाडा की यूट्यूब स्टार लिली सिंह के वीडियो में प्रियंका चोपड़ा

Updated 26 December, 2016 09:55:42 AM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कनाडा की लोकप्रिय यूट्यूब स्टार लिली सिंह के नये ब्लूपर ‘‘हाउ टू बी अ गुड विंग वुमन’’ में नजर आ रही हैं।

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कनाडा की लोकप्रिय यूट्यूब स्टार लिली सिंह के नये ब्लूपर ‘‘हाउ टू बी अ गुड विंग वुमन’’ में नजर आ रही हैं।  

‘सुपरवुमन’ के नाम से मशहूर 28 साल की कॉमेडियन ने ट्विटर पर इस यूट्यूब क्लिप का लिंक डाला।  इस वीडियो में दोनों एक पब में बैठी हैं जहां लिली प्रियंका के लिए नये प्रेमी की तलाश कर रही हैं।  

उन्होंने लिखा, ‘‘ ‘हाउ टू बी अ गुड विंग वुमन’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ। छुट्टियों के इस मौसम में अपनी सबसे अच्छी दोस्त को नया प्रेमी दिलाआे।’’  प्रियंका ने भी लिली के साथ काम करने को लेकर ट्विटर पर अपना उत्साह व्यक्त किया।  उन्होंने लिखा, ‘‘सुपरवुमन, हमें बहुत मजा आया।’’ 

:

Priyanka ChopraLily SinghCanadaYouTube

loading...