main page

CANNES में दिखा सोनम का एथनिक वियर के लिए प्यार, लग रही हैं बेहद हॉट

Updated 22 May, 2017 02:09:04 AM

कान फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए हाल ही में सोनम कपूर अपनी बहन रीया कपूर के साथ पहुंची हैं। इससे पहले कि कोई अपेक्षा...

मुंबईः कान फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए हाल ही में सोनम कपूर अपनी बहन रीया कपूर के साथ पहुंची हैं। इससे पहले कि कोई अपेक्षा करता उनका पहला लुक रीवील कर दिया गया है। अपनी बहन के साथ वो चिल करने के लिए एकदम तैयार हैं। हालांकि उनसे इतनी जल्दी इंटरैक्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। वो साड़ी वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनकी बहन रिया कपूर के हैशटैग पर अगर गौर किया जाए तो उससे साफ हो जाता है कि यह स्पोर्टी कम स्पाइसी लुक है। यह साड़ी जैसा आउटफिट काफी चमकीला और फूलों के प्रिंट वाला नजर आ रहा है।

आपने अभी तक फ्रेंच रिवेरा के रेड कार्पेट पर सभी बॉलीवुड बालाओं को उनके बोल्ड और ग्लैमरस लुक में देखा होगा। ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद लोग अब सोनम कपूर के लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए सोनम की बहन रिया कपूर ने उनका पहला लुक रीविल कर दिया है।

बता दें सोनम कान में अपनी बहन रिया कपूर के साथ आई हुई हैं। रिया कपूर की शेयर की हुई इन फोटोज में सोनम अपने एथनिक स्पाइसी लुक में नजर आ रही हैं। सोनम ने साड़ी पहनकर बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी खूबसूरती को निखारा है।

:

Cannes FestivalSonam Kapoorhot picsbollywood

loading...