main page

कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में सम्मानित हुईं श्रीदेवी, सुभाष घई ने ग्रहण किया पुरस्कार

Updated 18 May, 2018 02:47:38 PM

बॉलीवुड दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरे देश में शौक की लहर दौड़ गई थी। श्रीदेवी ने सिनेमा जगत में अलग पहचान बनाई। यही वजह है कि उनकी मृत्यु के बाद अलग-अलग समारोहों में उनका सम्मान किया जा रहा है और लोग उनके काम की सराहना कर रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरे देश में शौक की लहर दौड़ गई थी। श्रीदेवी ने सिनेमा जगत में अलग पहचान बनाई। यही वजह है कि उनकी मृत्यु के बाद अलग-अलग समारोहों में उनका सम्मान किया जा रहा है और लोग उनके काम की सराहना कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में भी श्रीदेवी को सम्मानित किया गया। कांस में मिलने वाले अवॉर्ड को लेने के लिए पहले बोनी कपूर अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ जाने वाले थे लेकिन कुछ वजहों के चलते वो श्रीदेवी के अवॉर्ड को ग्रहण नहीं कर पाए।

Bollywood Tadka

उनकी जगह बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर सुभाष घई ने श्रीदेवी के पुरस्कार को ग्रहण किया।

Bollywood Tadka


बता दें कि श्रीदेवी को जिस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, उसे टाइटन रेजिनाल्ड पुरस्कार कहा जाता है।

Bollywood Tadka

यह पुरस्कार उन महिला कलाकारों को दिया जाता है, जिन्होंने फिल्मों में सराहनीय योगदान दिया है। भारत की सबसे पहली महिला सुपरस्टार होने के नाते, इस पर श्रीदेवी का हक बनता था।


 

:

late sridevisubhash ghaicannes film festival 2018contribution indian cinema award

loading...