main page

कोई 44 में तो कोई 51 की उम्र में बने पापा ये बॉलीवुड स्टार्स, देखें तस्वीरें

Updated 17 March, 2017 12:15:31 PM

निर्देशक करण जौहर हाल में ही जुड़वा बच्चो के पिता बने हैं।

मुंबई: निर्देशक करण जौहर हाल में ही जुड़वा बच्चो के पिता बने हैं। सेरोगेसी की मदद से अब पैरेंटस बनना कोई बड़ी बात नहीं हैं। मगर तमाम वैज्ञानिक खोजों और तकनीकी विकास के बावजूद महिलाओं का ज्यादा उम्र में मां बनना अब भी मुश्किल है लेकिन पुरुषों के मामले में अब यह मुश्किल नहीं रही है। बॉलीवुड में अब ऐसे स्टार्स की कमी नहीं है जो ज्यादा उम्र में पापा बने हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जो ज्यादा उम्र में पापा बने हैं।

1. करन जौहर 44 साल की उम्र मे इसी साल 7 फरवरी को बिना शादी के एक बेटी और एक बेटे के पापा बने हैं। करन ने पापा बनने के लिए सेरोगेसी की मदद ली है। 

2. एक्टर शाहरुख खान 48 साल की उम्र मे अबराम के पिता बने, जो सेरोगेसी से हुआ। 

3. आमिर खान 28 दिसंबर 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की, जो उनकी फिल्म 'लगान' की असिस्टेंट डायरैक्टर थीं। 5 दिसंबर 2011 को खान ने बताया कि वे तीसरी बार पिता बने हैं और उनके बेटे का नाम आजाद राव खान रखा। आजाद का जन्म भी सेरोगेट मदर के जरिए हुआ।

4. अक्षय की पहचान प्रोटेक्टिव फादर की है, जो अपने बच्चों को मीडिया अटेंशन से दूर रखते हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि वे अपने बच्चों को सामान्य बचपन       जीने देना चाहते हैं। हाल ही में आरव को जूडो में ब्लैक ब्लेट मिला है।

 5. संजय दत्त 51 साल की उम्र मे जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा के पिता बने।

6.  डायरैक्टर आदित्य चोपड़ा 44 साल की उम्र मे बेटी आदिरा के पिता बने।

7. नवाजुद्दीन सिद्दीकी 41 साल  की उम्र मे एक बेटे के पिता बने। 
 

:

Karan JoharAkshay KumarAAMIR KHANsanjay dutt

loading...