main page

मुस्लिम धर्म को छोड़, इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए इन स्टार्स ने किया हिंदू नाम का इस्तेमाल

Updated 17 September, 2017 12:16:22 PM

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपना नाम बदलकर नाम कमाया है।

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपना नाम बदलकर नाम कमाया है। एक तरफ जहां ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने नाम बदला है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने धर्म से हटकर अपना नाम बदला है। 

दरअसल,आज आपको बताएगा ऐसे मुस्लिम बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपने हिंदू नाम रखे। जिसमे कुछ सेलेब्स के साथ जुड़ी हैं स्टोरीज जैसे किसी का शो हिट हुआ तो वो ही नाम रख लिया, या फिर किसी ने प्यार से किसी नाम से बुलाया तो उस ही नाम से करियर बना लिया। हम आपको एेसे ही कुछ स्टार्स के बारें में बताएंगे।

दिलीप कुमार

दिलीप कुमार को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। दिलीप फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। दिलीप का असली नाम मोहम्मद यूसुफ़ ख़ान है। भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है। 

Bollywood Tadka

मधुबाला

मधुबाला का असली नाम 'मुमताज़ जहां बेग़म देहलवी' था। बालीवुड में उनका प्रवेश 'बेबी मुमताज़' के नाम से हुआ। उनकी पहली फ़िल्म ‘बसन्त’ थी। 23 फ़रवरी 1969 को मधुबाला का निधन हो गया था।

Bollywood Tadka

मीना कुमारी

मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। मीना कुमारी को भारतीय सिनेमा की ट्रैजेडी क्वीन भी कहा जाता है। 31 मार्च, 1972 को मीना कुमारी का निधन हो गया था।

Bollywood Tadka

अजीत

अजीत का असली नाम हामिद अली खान था। वह अपने खलनायक किरदारों के लिये विशेष रूप से जाने जाते हैं। 21 अक्टूबर 1998 को उनका निधन हो गया था।

Bollywood Tadka

जॉनी वॉकर

जॉनी वॉकर का असली नाम बहरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था। जॉनी फिल्म जगत के एक जाने माने हास्य अभिनेता रहे हैं। 29 जुलाई 2003 को जॉनी का निधन हो गया था।

Bollywood Tadka

निम्मी

निम्मी का असली नाम नवाब बानो था। उनका जन्म आगरा में हुआ था। निम्मी ने राज कपूर, देव आनंद से लेकर मधुबाला और गीता बाली तक के साथ काम किया था।

Bollywood Tadka

संजय खान

संजय खान का असली नाम शाह अब्बास खान है। संजय खान के बेटे फरदीन खान ने भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई थी हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

Bollywood Tadka

श्यामा

श्यामा का असली नाम खुर्शीद अख्तर था। फिल्म ‘आर पार’, ‘बरसात की रात’ और ‘तराना’ के लिए श्यामा को आज भी याद किया जाता है।

Bollywood Tadka

अर्जुन

अर्जुन का असली नाम फिरोज खान है। फिरोज ने शो महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया था। जिसके चलते वो किरदार इतना फेमस हो गया की अर्जुन ने अपना नाम ही बदल कर अर्जुन रख लिया।

Bollywood Tadka

जगदीप

जगदीप का जन्म 29 मार्च, 1939 को दतिया, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनका सली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी है। बॉलीवुड में इन्हें शोले फिल्म में प्रसिद्ध हुए किरदार की वजह से सूरमा भोपाली भी कहा जाता है।

Bollywood Tadka
जयंत

जयंत का असली नाम जकारिया खान था। जयंत हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह अपने खलनायक किरदारों के लिये विशेष रूप से जाने जाते हैं।

 

:

celebs changedmuslim nameshindu

loading...