बॉलीवुड स्टार्स का आना-जाना तो लगा ही रहता है।
15 Aug, 2017 01:54 PMमुंबई: बॉलीवुड स्टार्स का आना-जाना तो लगा ही रहता है। हाल ही में एयरपोर्ट पर प्रिटी जिंटा ने जैसे ही देखा कि कैमरामैन उनकी फोटोज क्लिक कर रहे हैं, उन्होंने तुंरत अपने पिंक कलर के दुप्पटे से मुंह छुपा लिया।
वे फोटो क्लिक करने से मना करतीं भी दिखीं। प्रिटी के अलावा अक्षय कुमार फॉर्मल लुक तो सुशांत सिंह राजपूत सहित अन्य सैलेब्स भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। सुशांत ने फैन्स के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई।
बता दें कि इनके अलावा डायरैक्टर फरहा खान, शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान के स्टोर के बाहर नजर आईं। दोनों में अच्छी ट्यूनिंग नजर आ रही थी।
काजोल की बेटी न्यासा के साथ नजर आईं।
इसी तरह रणवीर सिंह भी फैन्स के साथ मस्ती के मूड में दिखें। शिल्पा शेट्टी, हसबैंड राज कुंद्रा और मां के साथ जुहू के पीवीआर के बाहर स्पॉट हुई। संजय दत्त मेहबूब स्टूडियो के बाहर नजर आए। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा जिम के बाहर दिखीं।