एक बार फिर कपिल मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। 1 जुलाई को ''द कपिल शर्मा शो'' में लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी, कवि डॉक्टर कुमार विश्वास और और शायरा शबीना अदीब पहुंचे हुए थे।
05 Jul, 2017 11:52 AMमुंबई: एक बार फिर कपिल मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। 1 जुलाई को 'द कपिल शर्मा शो' में लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी, कवि डॉक्टर कुमार विश्वास और और शायरा शबीना अदीब पहुंचे हुए थे। शो टीवी पर प्रसारित हो चुका है और शो में पहुंचे आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने महिलाओं पर एक विवादस्पद टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
जानकारी मिली है कि दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि शो के दौरान कुमार विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभ्रद टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस समय चुनाव होता है आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है, मतलब जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।
बता दें कि शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ ये शो देखकर रही थीं जिसके बाद उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इस टिप्पणी के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में कंप्लेन कराई।