मलयालम एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो की वजह से रातों रात स्टार बन गईं। उनकी पॉपुलैरिटी इन दिनों सातवें आसमान पर है। अब इस गाने को लेकर एक नया विवाद सामने आ रहा है।
14 Feb, 2018 12:03 PMमुंबई: मलयालम एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो की वजह से रातों रात स्टार बन गईं। उनकी पॉपुलैरिटी इन दिनों सातवें आसमान पर है। अब इस गाने को लेकर एक नया विवाद सामने आ रहा है। गाने के बोल में इस्तेमाल कुछ शब्दों पर आपत्ति की गई है। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में शिकायत दर्ज कराई गई है।
हालांकि यह शिकायत प्रिया प्रकाश के खिलाफ नहीं बल्कि उनके गाने के खिलाफ है। शिकायत के मुताबिक़ ‘Manikya Malaraya Poovi’’ के बोल से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। शिकायत हैदराबाद के फारुखनगर निवासी युवक ने दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक़ पुलिस मामले की प्राथमिक जांच के बाद इसे साइबर क्राइम डिपार्टमेंट को सौंप सकती है।
प्रिया 18 साल की बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। वो केरल के त्रिशूर में रहती हैं। प्रिया की अपकमिंग मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ का गाना ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ है। ये उनकी डेब्यू फिल्म है। गाना वैलेंटाइन वीक में वायरल हो गया है। यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। गाने के वायरल होने के बाद प्रिया को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है। इसके साथ ही प्रिया प्रकाश ने काइली जेनर और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसी हस्तियों की बराबरी पर पहुंच गईं हैं।