main page

श्रीदेवी को कांग्रेस ने ऐसे दी श्रद्धांजलि कि फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, डिलीट करना पड़ा Tweet

Updated 26 February, 2018 12:51:10 AM

फ़िल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद कांग्रेस पार्टी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर उसकी किरकिरी का कारण बन गया। दरअसल, 54 वर्षीय अभिनेत्री की मौत के बाद रविवार को कांग्रेस ने सुबह-सुबह अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा गया था, "श्रीदेवी के निधन के बारे में सुनकर हमें अफ़सोस...

मुंबईः फ़िल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद कांग्रेस पार्टी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर उसकी किरकिरी का कारण बन गया। दरअसल, 54 वर्षीय अभिनेत्री की मौत के बाद रविवार को कांग्रेस ने सुबह-सुबह अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा गया था, "श्रीदेवी के निधन के बारे में सुनकर हमें अफ़सोस है। एक श्रेष्ठ अभिनेत्री। एक दिग्गज जो हमारे दिलों में अपने काम के माध्यम से जीवित रहेंगी। उनके प्रियजनों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। 2013 में यूपीए सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।"
Bollywood Tadka
हालाँकि, कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। सैंकड़ों की संख्या में लोग ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी से अभिनेत्री की मौत पर राजनीति नहीं करने के लिए कह रहे हैं। ट्विटर पर काफी लोकप्रिय सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर लिखा, 'उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था ? कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।' 

एक अन्य यूजर ट्रोल लाल सलाम लिखते हैं, 'कांग्रेस के अंदर आत्मसम्मान नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस जो करती है, उसे उसकी परवाह नहीं होती है। केवल राजनीति ही उनके अंदर बची है।' 

:

congresstrolledsrideviactressbollywood

loading...