main page

YEAR ENDER: ये हैं 2017 टीवी इंडस्ट्री के बड़े विवाद, जिन्होंने उड़ाई फैंस की नींदे

Updated 31 December, 2017 06:10:14 PM

साल 2017 बस कुछ घंटो में गुजरने को है। इस साल इस साल में काफी ऐसी चीजें हुई जिसने सभी का ध्यान ना सिर्फ अपनी ओर खींचा बल्कि देखते देखते ही ये मामले इतना बढ़ गए कि लोग हैरान भी रह गए। इस साल स्टार्स के बीच लड़ाई के साथ साथ रिश्तों के टूटने ने ना सिर्फ उन कलाकारों को अंदर से झंकझोर कर रख दिया बल्कि फैंस भी ये सब देखकर काफी सकते में आ गए। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई से लेकर पीयूष सचदेवा के रेप केस की खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा।

मुंबई: साल 2017 बस कुछ घंटो में गुजरने को है। इस साल इस साल में काफी ऐसी चीजें हुई जिसने सभी का ध्यान ना सिर्फ अपनी ओर खींचा बल्कि देखते देखते ही ये मामले इतना बढ़ गए कि लोग हैरान भी रह गए। इस साल स्टार्स के बीच लड़ाई के साथ साथ रिश्तों के टूटने ने ना सिर्फ उन कलाकारों को अंदर से झंकझोर कर रख दिया बल्कि फैंस भी ये सब देखकर काफी सकते में आ गए। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई से लेकर पीयूष सचदेवा के रेप केस की खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा। आइए साल 2017 के कुछ बड़े विवादों पर डालते है एक नजर। 

Bollywood Tadka

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर विवाद

साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई देखते ही देखते ही इतनी बड़ी बन गई कि इस लड़ाई का कोई हल निकाल पाना मुश्किल सा हो गया। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि सुनील ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद फैंस काफी अपसेट हो गए और सभी ने कपिल और सुनील से गुजारिश की वह अपनी लड़ाई खत्म करके एक बार फिर से साथ आ जाए। कपिल की काफी कोशिशों के बावदूज भी सुनील ने उनके शो को दोबारा ज्वॉइन नहीं किया। इसके एक तरफ शो की टीआपरपी गिरती जा रही थी तो वहीं कपिल के स्वास्थ्य में भी काफी गिरावट आने लगी थी और आखिरकार लोगों के फेवरेट शो को बंद करना पड़ा।

Bollywood Tadka

मंदाना करीमी घरेलू हिंसा विवाद

बिग बॉस के घर में अपने जलवे बिखेर चुकी मंदाना ने पिछले साल ही गौरव गुप्ता से शादी की लेकिन इस शादी का बंधन इतना कमजोर था कि कुछ ही महीने में इनकी शादी पर आँच आने लगी। लोग तब चौंक गए जब मंदाना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का केस फाइल कर दिया। बता दें कि मंदाना को उनके पति ने घर से बाहर निकाल दिया था जिसके बाद ही मंदाना ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। खैर कुछ दिन में ही मंदाना ने केस वापिस ले लिया और अपने पति के पास दोबारा चली गईं।

Bollywood Tadka

‘पेहरेदार पिया की’ विवाद

इस धारावाहिक ने अपने प्लॉट की वजह से खूब सुर्खियाँ बटोरी। शुरु होते ही दर्शकों के साथ टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों ने विरोध किया। एक महिला और छोटे लड़के के बीच प्रेम संबंध दिखाता ये शो लोगों को नागवार गुजरा और देखते ही देखते ही ये शो बंद हो गया।

Bollywood Tadka

अक्षय कुमार और मल्लिका दुआ विवाद

स्टार प्लस के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में अक्षय और मल्लिका साथ नजर आए थे। एक एपिसोड में अक्षय ने मल्लिका से कहा था कि मल्लिका जी आप वेल बजाइए, मैं आपको बजाता हूँ। मल्लिका के पिता और जाने माने पत्रकार विनोद दुआ ने इस तरह के शब्दों को इस्तेमाल करने की वजह से खुलेआम अक्षय की निंदा की। विनोद दुआ ही नहीं बल्कि अक्षय की बातें फैंस को भी पसंद नहीं आई और देखते ही देखते ये मुद्दा विवादों से घिर गया।

Bollywood Tadka

पीयूष सहदेव रेप केस

इस खबर को सुनकर टीवी इंडस्ट्री के साथ साथ फैंस को भी तगड़ा झटका लगा। एक महिला ने पीयूष के खिलाफ केस दर्ज करवाया और कहा कि पीयूष ने उनके साथ जबरदस्ती की थी। खैर इस केस को लेकर हर कोई दंग था लेकिन पीयूष के खिलाफ कोई सबूत ना होने के कारण कोई भी सामने नहीं आया।

:

kapil sharmasunil groverControversiesYear Ender 2017

loading...