टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 6 का फिनाले बीते रात को हुआ। इस सीजन का खिताब कर्नाटक के रहने वाले संकेत गांवकर ने अपने नाम किया। इसके अलावा उनको 50 लाख रुपए का इनाम भी दिया गया।
19 Feb, 2018 12:12 PMमुंबई: टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 6 का फिनाले बीते रात को हुआ। इस सीजन का खिताब कर्नाटक के रहने वाले संकेत गांवकर (Sanket Gaonkar) ने अपने नाम किया। इसके अलावा उनको 50 लाख रुपए का इनाम भी दिया गया।
संकेत गांवकर ने जीता डांस इंडिया डांस खिताब
डीआईडी के इस सीजन में मुदस्सर खान, मर्जी पेस्टोनी और मिनी प्रधान बतौर जज नजर आए। वहीं हर सीजन की तरह इस सीजन में भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शो के महा-जज थे। संकेत ने अपनी परफॉर्मेंस से ना केवल दर्शकों का बल्कि जजों का दिल जीतने में कामयाब रहे।
शो के ग्रांड फिनाले में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। संकेत बीएससी सेकेंड ईयर में हैं और अब वह प्रोफैशनल कॉरियोग्राफी सीखना चाहते हैं। संकेत ने डांस करना खुद ही सीखा है और कंटेम्पररी डांस फॉर्म में महारत हासिल की।
बता दें कि संकेत ने मुंबई में शो के लिए ऑडिशन दिया था और इसके बाद कल वह इस सीजन के विनर घोषित किए गए। संकेत के अलावा नैनिका, अनासुरु, शिवम पाठक और पीयूष भी वीनर बनने की दौड़ में शामिल थे लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए संकेत ने इस खिताब को अपने नाम किया।