main page

कभी शादी के लिए प्रपोज करने वाली इस खिलाड़ी को विराट और अनुष्का को लेकर लगा बड़ा झटका

Updated 12 December, 2017 05:41:45 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। फिलहाल शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। दोनों ने सात समंदर पार इटली में शाही अंदाज़ में शादी रचाई, लेकिन विराट-अनुष्का की शादी की खबर कई जवां दिलों पर बिजली बनकर कड़की।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। फिलहाल शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। दोनों ने सात समंदर पार इटली में शाही अंदाज़ में शादी रचाई, लेकिन विराट-अनुष्का की शादी की खबर कई जवां दिलों पर बिजली बनकर कड़की।

Bollywood Tadka

कई दिल टूट गए तो कई निगाहों के अंदाज़ बदल गए। इस शादी की खबर मिलते ही क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के सभी बडे़ सितारे इन दोनों को बधाई देने में जुट गए लेकिन इन बधाईयों में एक संदेश ऐसा भी है जो लोगों को काफी लुभा रहा है। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड की डैनियल वेट की जो मैदान पर विराट की ही तरह क्रिकेट खेलती हैं।

 Bollywood Tadka
 
बता दें कि डैनियल वहीं क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2014 में पब्लिकली विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। शादी की खबर सुनकर तो उनका दिल टूटा ही होगा लेकिन उन्होंने इस जोड़ी को अपनी शुभकामानएं भेजना नहीं भूलीं। इसे देखकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तुरंत ही मजे लेने शुरू कर दिए। दिलचस्प ये था कि डैनियल उस पर रिएक्ट भी कर रही थीं।अब सभी को इंतजार है इस जोड़ी के ग्रैंड रिसेप्शन का जिसमें क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के सभी दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। ये 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। 

Bollywood Tadka

:

danielle wyattVIRAT KOHLIAnushka Sharmacongratulates

loading...