main page

अपने बर्थडे के खास मौके पर डेविड धवन ने 'जुड़वा 2' का पोस्टर किया रिलीज

Updated 16 August, 2017 10:17:46 AM

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के पापा डेविड धवन आज 65 साल के हो गए हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के पापा डेविड धवन आज 65 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के खास मौके पर बेटे वरुण की आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' का पोस्टर रिलीज कर दिया है। 

Bollywood Tadka

इस पोस्टर को जबरदस्त डिजाइन किया गया है। पोस्टर में वरुण धवन का डबल रोल दिखाया गया है। दोनों ही अंदाज वरुण धवन के काफी फनी लग रहे हैं। हाल ही में पोस्टर ट्वीट करते हुए वरुण धवन ने लिखा है 'डेविड धवन के 65में जन्मदिन पर उनकी 43वीं फिल्म 'जुड़वा 2' का पोस्टर। इस दशहरा राजा और प्रेम का डबल फन।'

बता दें कि फिल्म में जैकलीन और तापसी पन्नू भी हैं। हालांकि, पोस्टर में उनका लुक नहीं दिखाया गया हैं। फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद फिल्म में होने वाली जबरदस्त कॉमेडी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ ही देर पहले वरुण धवन ने यह पोस्टर सोशल साइट पर ट्वीट किया है। 

:

david dhawanvarun dhawanjudwaa 2first look

loading...