main page

पुण्यतिथि के मौके पर जानिए सुनील दत्त से जुड़ी कुछ ख़ास बातें

Updated 25 May, 2018 01:24:08 PM

बाॅलीवुड स्टार सुनील दत्त को दुनिया से गए हुए आज 11 साल पूरे हो गए हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है। सुनील जन्म 6 जून 1929 को झेलम(पाकिस्तान) में हुआ था। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार सुनील दत्त को दुनिया से गए हुए आज 11 साल पूरे हो गए हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है। सुनील जन्म 6 जून 1929 को झेलम(पाकिस्तान) में हुआ था। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। 

Bollywood Tadka

इनका असली नाम बलराज दत्त था। मुंबई आने से पहले वह लखनऊ के अमीनाबाद में रहते थे। फिर ग्रेजुएशन के लिए वह मुंबई चले गए। वहां उन्होंने पढ़ाई के साथ कंडक्टर का काम भी किया। बाॅलीवुड में आने के बाद सुनील और नरगिस की लव स्टोरी भी काफी सुर्खियों में रही थी। सुनील से शादी करने से पहले नरगिस राज कपूर के साथ 9 साल तक रिश्ते में रही थी, लेकिन फिल्म 'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान नरगिस की जिंदगी में सुनील आए। दोनों ने 11 मार्च 1958 में शादी की। वैसे तो सुनील को पाकर नरगिस की जिंदगी ही बदल गई, लेकिन एक बार नरगिस ने सुनील के लिए आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

Bollywood Tadka

ये बात तब की है जब सुनील दत्त की एंट्री नरगिस की जिंदगी में हुई ही थी। ईश्वर देसाई द्वारा लिखी किताब 'डॉर्लिंगजीः द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस एंड सुनील दत्त' में इस बात का खुलासा किया गया है। दरअसल, नरगिस ने सुनील को एक लव लेटर लिखा था लेकिन सुनील ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। नरगिस को लगा कि शायद सुनील उन्हें नजर अंदाज कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि नरगिस राज कपूर और परिवार की वजह से पहले से ही टूटी हुई थीं। ऐसे में जब सुनील का ऐसा बर्ताव देखने को मिला तो वह और दुखी हुई। उन्होंने ब्लेड से अपना हाथ भी काटने की कोशिश की। सुनील ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें नरगिस के स्टारडम से डर लग रहा था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने नरगिस से वादा लिया कि अब वह दोबारा कभी ऐसा नहीं करेंगी।

Bollywood Tadka

:

Death anniversarySuneel Dutt

loading...