main page

मेट गाला 2018: डिफरेंट लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वहीं दीपिका ने हॉट अंदाज में ढाया कहर

Updated 08 May, 2018 12:44:09 PM

न्यूयॉर्क शहर में मेट गाला 2018 इवेंट का अायोजन हो चुका हैं। बॉलीवुड दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉट आदाओं से सबका दिल जीत लिया हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण डिजायनर प्रबल गुरुंग के हॉट रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। साइड सल्ट लिए दीपिका इस गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ

मुंबई: न्यूयॉर्क शहर में मेट गाला 2018 इवेंट का अायोजन हो चुका हैं। बॉलीवुड दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉट आदाओं से सबका दिल जीत लिया हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण डिजायनर प्रबल गुरुंग के हॉट रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। साइड सल्ट लिए दीपिका इस गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

Bollywood Tadka

 

साथ ही मिनिमम मेकअप लुक और ब्लड रेड लिपस्टिक के साथ स्टाइलिश इयरिंग के साथ दीपिका ने अपने स्टाइल को एकदम अलहदा अंदाज दिया। प्रियंका की ही तरह दीपिका भी हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं हालांकि दीपिका को यहां वैसी सक्सेस नहीं मिली है जैसी बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ को मिली है। बीते साल भी दोनों ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था लेकिन दीपिका की ड्रेस उतना अपील नहीं कर पाई थी।

 

Bollywood Tadka

 

वहीं इस मौके पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तहलका मचा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर फैंस को हैरान करती दिखाई दी। अपने स्टाइल, ड्रेस सेंस और लुक से हमेशा सरप्राइज करती रहने वाली प्रियंका ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाया है। यहां प्रियंका चोपड़ा का कैथोलिक अवतार में दिखीं। प्रियंका चोपड़ा यहां पर बरगंडी कलर के वेलवेट गाउन में पहुंचीं जिसमें गोल्ड हुड लगा हुआ था। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि इस बार मेट गाला 2018 की थीम हैवनली बॉडीज (दिव्य शक्तियों) फैशन और कैथलिक कल्पना पर आधारित थी। जिसके लिए इन दोनों ‘बाजीराव-मस्तानी’ को-स्टार्स ने अपने फैशनेबल अंदाज से एक-दूसरे से बाजी मारने की पूरी कोशिश की है। आपको इनमें से कौन लगा ज्यादा प्यारा हमें वोट करके अपनी राय दें।

 

Bollywood Tadka

 

:

met gala 2018deepika padukonepriyanka chopra

loading...