बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हाल ही में एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, अनिल और दीपिका शनिवार को ''GQ 100 Best Dressed 2018'' फंक्शन को अटेंड करने पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई।
27 May, 2018 02:51 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हाल ही में एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।
दरअसल, अनिल और दीपिका शनिवार को 'GQ 100 Best Dressed 2018' फंक्शन को अटेंड करने पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई।
दीपिका के फैन पेज के मुताबिक अनिल और दीपिका में सोनम की शादी को लेकर बातचीत भी हुई। जानकारी के मुताबिक दीपिका ने अनिल से शादी पर नहीं पहुंचने के लिए माफी भी मांगी।
दोनों एक दूसरे को मिलकर काफी खुश भी लग रहे हैं वहीं अनिल और दीपिका ने तस्वीरें भी खिंचवाई। वहीं उनकी बातचीत का वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि सोनम ने 8 मई को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की। उनकी शादी के कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुई जिसको फैंस ने काफी पसंद भी किया। सोनम और अानंद की शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। वहीं दीपिका कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने फ्रांस गई थीं जिसकी वजह से वह सोनम की शादी अटेंड नही कर पाईं।