बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण वैसे तो अपने हर लुक को लेकर मशहुर है।
06 Oct, 2017 02:44 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण वैसे तो अपने हर लुक को लेकर मशहुर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म "ओम शांति ओम" से की। हाल ही में दीपिका एक फैशन इवेंट में नज़र आईं जिसमें वे बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। इस ड्रैस में उनका अब तक का सबसे बैस्ट ऐर सबसे सुंदर लुक है।
ड्रैस को पहने हुए वह डॉल जैसी लग रही थी। उनका एेसा लुक फैंस के दिल को धड़कने पर मजबूर कर सकता है। उन्होंने पिंक कलर का एक फ्लॉरस वाला गाउन पहना हुआ था जिसमें वह उम्दा लग रही थी। उनकी अदाएं भी कम नहीं थी।
दीपिका काफी स्टाइलिश लुक के साथ कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं। वैसे कहा जाता है कि फैशन इवेंट्स अटेंड करना उन्हें बहुत पसंद है और हाल ही में दीपिका को रेड कार्पेट पर बेहतरीन पोशाकों में इसका आनंद लेते कई बार कैमरे में कैद किया गया।
तभी तो वह हर इवेंट पर हुस्न के जलवे बिखेरते हुए नजर आती हैं। उनके हर अंदाज और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। जब वहां मौजूद लोगों ने दीपिका को इस बेहतरीन व्हाइट और पिंक ड्रैस में देखा तो सबका दिल बाग बाग हो उठा। उनका ये गाउन गौरी-नैनिका ने डिज़ाइन किया है। ड्रैस के साथ उन्होंने रैड लिपस्टिक भी लगा रखी थीं।
बता दें कि दीपिका का अपने डिजायनरों के साथ रिश्ता भी बेहद खास रहता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में अपने डिज़ाइनर्स को काफी सराहा है। यहीं नहीं वह अपनी डिजयानर्स गौरी और नैनिका के साथ बेहद खुश नज़र आ रही हैं। उन्होंने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।