main page

दीपिका-रणवीर के परिवार वालों ने तय कर दी शादी की तारीख, जानें कब और कहां होगी

Updated 07 March, 2018 02:47:34 PM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी लव-लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है। जी हां इन दोनों के पैरेंट्स ने मिलकर उनकी शादी फिक्स कर दी है। अगले 3-4 महीनों के अंदर ही दीपिका और रणवीर सात फेरे लेंगे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी लव-लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है। जी हां इन दोनों के पैरेंट्स ने मिलकर उनकी शादी फिक्स कर दी है। अगले 3-4 महीनों के अंदर ही दीपिका और रणवीर सात फेरे लेंगे। 

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक पिछले हफ्ते दीपिका के पैरेंट्स बेंगलुरु से मुंबई आए थे। उन्होंने रणवीर सिंह के परिवार से मिलकर शादी की बातचीत की। इसके बाद सभी वर्ली के एक रेस्‍टोरेंट फोर सीजन में डिनर के लिए भी गए । बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे।

Bollywood Tadka

रणवीर के परिवार वाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं। क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं। दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति रिवाजों से होगी।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा है कि इसके लिए ताज लैंड्स एंड, सेंट रेजिस जैसे आलीशान वेन्यू के बारे में सोचा जा रहा है। शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी। इतना ही नहीं दीपिका ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है।

Bollywood Tadka

बता दें कि दीपिका ने इरफान खान के साथ अपनी फिल्म ‘रानी’ की शूटिंग भी कैंसिल कर दी है। कहा जा रहा है कि बैक प्रॉब्लम की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें 3-4 महीनों तक काम ना करने की सलाह दी है। 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

deepika padukoneranveer singhfamilymarriage

loading...