बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ब्रेकअप की खबरों के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका अपने रिलेशन को आगे ले जाना चाहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका को अपने पैरेंट्स से मिलवाया।
13 Nov, 2017 11:54 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ब्रेकअप की खबरों के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका अपने रिलेशन को आगे ले जाना चाहते हैं।
हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका को अपने पैरेंट्स से मिलवाया। दीपिका, रणवीर और उनके पैरेंट्स के साथ डिनर पर गईं। ये बात 29 अक्टूबर की है। जब दीपिका को रणवीर और उनके पैरेंट्स के साथ वर्ली के 'फोर सीजन' होटल में स्पॉट किया गया।
इन दिनों पद्मावती पर काफी हंगामा मचा हुआ है। लेकिन इससे रणवीर और दीपिका के रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। पद्मावती के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। ट्रेलर की सक्सेस के बाद ही ये सभी डिनर के लिए गए थे।
खबरों की मानें तो रणवीर उस दिन शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वो सीधे दीपिका पादुकोण के घर पहुंचे। दोनों ने दीपिका के घर पर कुछ समय साथ बिताया। इसके बाद दोनों रेस्त्रां पहुंचे।
जहां रणवीर के पैरेंट्स और बहन मौजूद थे। होटल मैनेजमेंट ने कंफर्म किया कि रणवीर की फैमिली और दीपिका ने साथ में डिनर किया। सभी काफी खुश लग रहे थे। बिल भरने के बाद जब सभी जाने लगे तो दीपिका की साड़ी उनके कंधे से सरक गई। तभी रणवीर ने तुरंत उनकी साड़ी संभाली और फिर से दीपिका के कंधे पर रख दी।