main page

नीता अंबानी का स्कूल है Bollywood Stars की पहली पसंद, फीस जानकर रह जाएंगे दंग

Updated 24 January, 2018 04:06:51 PM

बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन समेत कई सैलेब्स के बच्चें मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। मालूम हो कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का यह स्कूल सैलेब्स की पहली पसंद है। अधिकतर स्टार्स के बच्चे इस स्कूल से पढ़कर निकल चुके हैं या इसमें फिलहाल पढ़ाई कर रह

मुंबई: बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन समेत कई सैलेब्स के बच्चें मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। मालूम हो कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का यह स्कूल सैलेब्स की पहली पसंद है।

Bollywood Tadka

अधिकतर स्टार्स के बच्चे इस स्कूल से पढ़कर निकल चुके हैं या इसमें फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, आमिर खान के बेट आजाद राव खान, ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन, ऋतिक रोशन के दोनों बच्चे ऋहान और ऋदान फिलहाल इसमें पढ़ रहे हैं।

Bollywood Tadka

स्टार्स के बच्चों से भरे इस स्कूल में एडमिशन पाना आम इंसान के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं। स्कूल की फीस लाखों में हैं, जिसे सिर्फ सैलेब्स ही अफोर्ड कर पाते हैं। साल 2003 में नीता अंबानी ने इस स्कूल की नीव रखी थी।

Bollywood Tadka

यह सात मंजीला बिल्डिंग बांद्रा इस्ट के बीकेसी कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यह स्कूल सभी सुविधाओं से लैस है। यहां एलकेजी से लेकर 10वीं तक की क्लास है। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल की सालाना फीस कुछ इस प्रकार है।

Bollywood Tadka

- एलकेजी से 7वीं क्लास तक: 1 लाख 70 हजार रु.
- 8वीं से 10वीं क्लास (ICSE बोर्ड): 1 लाख 85 हजार रु.
- 8वीं से 10वीं (IGCSE बोर्ड): 4 लाख, 48 हजार रु.

Bollywood Tadka

फीस के बारे में जानकर यह तो साफ है कि आम लोग इस स्कूल को अफोर्ड नहीं कर सकते। 

Bollywood Tadka


 

:

dhirubhai ambani international schoolfeessharukh khanHrithik Roshanaamir khannita ambani

loading...