मंगलवार रात हैलो! हेल ऑफ फेम अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर कई एक्ट्रैसेस ने एंट्री की।
29 Mar, 2017 03:55 PMमुंबई: मंगलवार रात हैलो! हेल ऑफ फेम अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर कई एक्ट्रैसेस ने एंट्री की। इस अवॉर्ड फंक्शन में रेखा का लुक हमेशा की तरह कुछ अलग नजर आया। रेखा ने गोल्डन साड़ी और ऊंचा जूड़ा बनाया हुआ था, साथ ही जूड़े पर गजरा लगा हुआ था। ये अलग ही दिख रहा था। रेखा के साथ रितिक रोशन भी स्टेज पर नजर आए। रेखा के हेयर स्टाइल की बात करें तो वह हमेशा अपने ड्रैस के अनुसार ही बालों को सेट करती हैं।
पहले जहां रेखा को खुले बालों में देखा जाता था, आजकल बाल बांध कर नजर आ रही हैं। जब भी रेखा कांजीवरम साड़ी और बेहतरीन हेयरस्टाइल के साथ किसी इवेंट का हिस्सा बनती हैं तो सबकी नजर उन पर टिक जाती है।
बता दें कि रेखा के अलावा इस इवेंट में कई और बॉलीवुड कलाकार भी मौजूद थे। रेड गाउन में कटरीना बेहद खूबसूरत दिख रही थी। अनुष्का शर्मा भी अॉफ शोल्डर गाउन पहने बहुत ग्लैमरस दिख रही थीं।