main page

फिल्म 'सूरमा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, व्हीलचेयर पर बैठे दिख रहे हैं हॉकी प्लेयर संदीप सिंह

Updated 23 May, 2018 11:04:48 AM

एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ''सूरमा'' का तीसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया हैं। पोस्टर में दिलजीत दोसांझ मैदान में जोश में भी नजर आ रहे हैं और व्हीलचेयर पर बैठे हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के इस नए पोस्टर में संदीप के जीवन से अलग-अलग पक्षों को दिखाया गया है। एक समय जब वह गोली लगने के चलते व्हीलचेयर पर थे और दूसरा हॉकी के ग्राउंड से।

मुबंई: एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'सूरमा' का तीसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया हैं। पोस्टर में दिलजीत दोसांझ मैदान में जोश में भी नजर आ रहे हैं और व्हीलचेयर पर बैठे हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के इस नए पोस्टर में संदीप के जीवन से अलग-अलग पक्षों को दिखाया गया है। एक समय जब वह गोली लगने के चलते व्हीलचेयर पर थे और दूसरा हॉकी के ग्राउंड से। यह फिल्म मशहूर हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में अंगद बेदी संदीप सिंह के बड़े भाई बिक्रमजीत सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं।


कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला मोशन पोस्ट रिलीज किया गया था। जिसमें तापसी के किरदार से परदा गिराते हुए बताया गया था कि वह फिल्म में हरप्रीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि हरप्रीत संदीप सिंह की प्रेमिका थीं। इससे पहले फिल्म 'सूरमा' का पोस्टर रिलीज किया गया था। सोनी पिक्चर्स प्रोडक्शन ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए कहा था, "उनका जुनून उनके डर से बड़ा था। आगे बढ़ने की उनकी इच्छा बाकी किसी भी कमजोरी की तुलना में सबसे मजबूत थी। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी की सबसे बड़ी वापसी की कहानी देखने के लिए 13 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों का रुख कीजिए।"

 

 

बता दें कि यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी। 'सूरमा' फिल्म हॉकी लेजेंड संदीप सिंह पर आधारित है और इस फिल्म में दिलजीत संदीप का रोल निभा रहे हैं। शाद अली इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।
 

:

Diljit DosanjhSoormaNew Poster Outangad beditapsee pannu

loading...