main page

'ये रिश्ता...' की एक्ट्रैस के पिता गुमशुदा, 13 दिन पहले मनाया था बेटी का बर्थडे

Updated 27 September, 2017 02:50:35 PM

टीवी शो ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' में नौकरानी गुलाबो का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस दिव्या भटनागर के साथ एक बेहद दुखद घटना घटी है।

मुंबई. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नौकरानी गुलाबो का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रैस दिव्या भटनागर के साथ एक बेहद दुखद घटना घटी है। खबर हैं कि दिव्या के पिता विनय कुमार भटनागर लापता हैं। 65 साल के विनय दिल्ली में पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे लेकिन सोमवार सुबह से वो गुमशुदा हैं। बता दें, विनय ने 13 दिन पहले ही बेटी दिव्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 

 

Bollywood Tadka

 

दिव्या के मुताबिक उनके पिता विनय अपने रुटीन चेकअप के लिए मेडिकल गए थे। करीब 11.30 बजे चेकअप कराने के बाद वो अपने ससुराल के यहां जाने वाले थे लेकिन यहीं से वो मिसिंग हैं।  बकौल दिव्या ने बताया उन्हें आखिरी बार उन्हें दिल्ली के कनोट प्लेस पर देखा गया था।

 

दिव्या के पापा की कोई खबर न मिलने के बाद फैमिली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  विनय का फोन ट्रैक करने के बाद उनकी आखिरी लोकेशन हरियाणा बॉर्डर पता चली है। हालांकि इसके अलावा फिलहाल उनका कोई खबर नहीं मिला है।

Bollywood Tadka

:

divya bhatnagarfathergoes missing

loading...