main page

कपड़ो को लेकर ट्रोल हुई दिव्यांका ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated 13 April, 2018 07:53:20 PM

''ये है मोहब्बतें'' की स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने जहां अपनी एक्टिंग से टेलीविजन पर तहलका मचा रखा है, वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों की अच्छे से खबर भी ली है। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वे पति विवेक दहिया के साथ थी। लेकिन इस पर एक ....

मुंबईः 'ये है मोहब्बतें' की स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने जहां अपनी एक्टिंग से टेलीविजन पर तहलका मचा रखा है, वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों की अच्छे से खबर भी ली है। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वे पति विवेक दहिया के साथ थी। लेकिन इस पर एक ट्रोलर ने भद्दा कमेंट किया और 33 वर्षीया एक्ट्रैस की बॉडी को लेकर अपशब्द कहे। इस पर दिव्यांका त्रिपाठी खामोश नहीं रहीं और उन्होंने उसको मुंह तोड़ जवाब दिया।
Bollywood Tadka
दिव्यांका ने इस ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, 'मुझे खुद के महिला होने पर गर्व है और किसी भी महिला को इस पर शर्मिंदा महसूस नहीं करना चाहिए। भगवान ने हमें एक उद्देश्य से ही इस तरह का बनाया है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर हमें शर्म महसूस करनी पड़े। यह अच्छी बात है कि तुमने यह मुद्दा उठाया। इंसान ने गर्मी और सर्दी से बचने के लिए खुद को ढकना शुरू किया था न कि तुम्हारे जैसे गंदी सोच वाले लोगों से बचने के लिए क्योंकि उस वक्त तुम जैसे लोगों का अस्तित्व नहीं था, लेकिन अब ऐसा करना पड़ेगा'।
Bollywood Tadka
दिव्यांका ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन पर टिप्पणी करने वालों को सिर्फ इतना कह कर ही नहीं बख्शा, उन्होंने आगे लिखा, 'अजंता अलोरा जाओ और वहां पर भगवान को प्राकृतिक अंदाज में देखो। हर महिला, देवी का रूप है और देवी को उनके कपड़ों से नहीं बल्कि उनके कर्मा और उनकी ताकत से परिभाषित किया जाता है, इसलिए उनकी इज्जत करो'।

:

divyanaka tripathibollywood actressactresstv actresstrollers comment

loading...