main page

ये है दिव्यंका त्रिपाठी के बचपन का घर, बैडरूम से लेकर जिम तक की देखें अंदर की तस्वीरें

Updated 14 December, 2017 04:31:00 PM

सीरियल ''ये है मोहब्बतें'' में इशि मां के नाम से फेम दिव्यंका त्रिपाठी आज 33 साल की हो गई हैं। 14 दिसंबर 1984 को उनका जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था।

भोपाल : सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशि मां के नाम से फेम दिव्यंका त्रिपाठी आज 33 साल की हो गई हैं। 14 दिसंबर 1984 को उनका जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। भोपाल में दिव्यंका के पिता का घर है, जहां उनका बचपन बीता और जहां से उनकी शादी की रस्में भी की गईं। इस दौरान पूरे घर को आदिवासी थीम पर सजाया गया था। आज भी मां नीलम ने घर की सजावट को वैसा ही रखा हुआ है।

Bollywood Tadka
दिव्यंका के पिता नरेंद्र त्रिपाठी रिटायर्ड डी.एस.पी हैं, जो अब भोपाल में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वहीं, मां नीलम हाउस वाइफ हैं। दिव्यंका ने जुलाई 2016 में ‘ये है मोहब्बतें’ में को-एक्टर रहे विवेक दहिया से शादी की।

Bollywood Tadka
 दिव्यंका के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन भी हैं। दिव्यंका के करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से हुई। 

Bollywood Tadka

 इस टैलेंट शो में हिस्सा लेने के लिए वे भोपाल से दिल्ली पहुंची थी। वहां हिस्सा लेने आईं मॉडल्स को देख दिव्यंका घबरा गईं। 

Bollywood Tadka

बावजूद इसके उन्होंने शो में हिस्सा लिया और ब्यूटीफुल स्किन का अवॉर्ड जीता। इसके बाद उन्होंने मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम किया। 

:

divyanka tripathibirthday

loading...