main page

दिव्यांका के मेकओवर को लोगों ने बोला बकवास, एक्ट्रैस ने यू दिया करारा जवाब

Updated 18 January, 2018 10:14:02 AM

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ''ये हैं मोहब्बतें'' की इशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी ने हरियाणवी नौकरानी के गेटअप शेयर किया जिसके बाद वह लगातार ट्रोल हो रही हैं।

मुंबई: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी ने हरियाणवी नौकरानी के गेटअप शेयर किया जिसके बाद वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। एक ट्रोलर ने एक्ट्रैस के मेकओवर को दयनीय और बकवास करार दिया है। एक ट्रोलर ने लिखा, एक टीवी सीरियल के लिए आपने अपने रंग को काला किया। काला होना गलत नहीं है लेकिन आपका ऐसा करना वाहियात है। जब आपने शो में विदेशी का किरदार निभाया तब तो आपने मेकअप कम नहीं किया। लेकिन एक नौकरानी के करेक्टर के लिए चेहरे को काला रंग देना कहा तक जायज है? यह दोगलेपन का सबूत है।

Bollywood Tadka

दिव्यांका ने जवाब देकर ट्रोलर का मुंह बंद किया। दिव्यांका ने भी उसे करारा जवाब देते हुए कहा, अगर मैं काला गेटअप लेना पसंद करती हूं तो ये कहां से खराब हो गया। क्या आप काले रंग को बेकार मानते हैं? कुछ लिखने से पहले आप सोचते नहीं हैं? कुछ लिखने से पहले मुझे जान लें। पहले शो का ट्रैक देखें, उसे समझें, सम्मान करें। फिर कुछ लिखें।

Bollywood Tadka


दरअसल, इस नए हरियाणवी लुक के लिए दिव्यांका के चेहरे के रंग को डार्क किया गया है। वह हरियाणवी मेड के रुप में काली नजर आ रही हैं, जिसे लोअर क्लास के लोगों का अपमान कहा जा रहा है।

:

divyanka tripathimakeovertroll

loading...