टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उनके एलियन डांस को लोगों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में एक बारल फिर से दिव्यांका ने एक प्रैंक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिव्यांका को पति विवेक दहिया की एक आदत से परेशान होते देखा जा सकता है।
23 Apr, 2018 02:08 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उनके एलियन डांस को लोगों ने काफी पसंद किया था।
हाल ही में एक बारल फिर से दिव्यांका ने एक प्रैंक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिव्यांका को पति विवेक दहिया की एक आदत से परेशान होते देखा जा सकता है।
वीडियो में दिव्यांका को पति विवेक के साथ बेडरूम में टीवी देखते हुए देखा जा सकता है। वहीं विवेक अपने फोन में इतने व्यस्त हैं कि दिव्यांका को उन्हें अपने हाथों से स्नैक्स खिलाने पड़ रहे हैं लेकिन ऐसा करते करते दिव्यांका बोर हो जाती हैं और विवेक को तीखा सबक सिखाने का मन बनाती हैं। पटैटो फिंगर की जगह दिव्यांका विवेक को तीखी मिर्च खिला देती हैं। अपने आप में मस्त विवेक जब इसका स्वाद चखते हैं तो भाग खड़े होते हैं। दिव्यांका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मेरे व्यस्त पति अपना मोबाइल नहीं छोड़ रहे। ये प्रैंक उन्हे सबक सिखाने के लिए। #CouplePrankChallenge।
बता दें कि देशभर में दिव्यांका की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका के इस वीडियो को भी लाखों दर्शक मिल रहे हैं। पिछले 20 घंटो में अबतक इस वीडियो को 9 लाख 20 हजार से ज्यादा दर्शक देख चुके हैं।