टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका का लुक देखकर आप हैरान रह जाएंगे। तस्वीरों में वह एक बोरे में बंद नजर आ रही हैं। दरअसल, उनकी यह तस्वीर रियल लाइफ की नहीं बल्कि उनके टीवी शो ''ये है मोहब्बतें'' के सेट की हैं।
07 May, 2018 02:05 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका का लुक देखकर आप हैरान रह जाएंगे। तस्वीरों में वह एक बोरे में बंद नजर आ रही हैं। दरअसल, उनकी यह तस्वीर रियल लाइफ की नहीं बल्कि उनके टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट की हैं।
सूत्रों की मानें तो यह तस्वीर उस एपिसोड की है जब उन्हें सिम्मी और प्रमा किडनैप कर लेती हैं। दिव्यांका किसी तरह गुंडों से पिहू को बचाने की कोशिश करती हैं। इस एपिसोड में उन्हें गुंडे जहर का इंजेक्शन दे देते हैं और उन्हें लकवा मार जाता है।
दिव्यांका की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक और अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर पति विवेक दहिया के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसको लोग काफी पसंद करते हैं।
बता दें कि दिव्यांका बीते दिनों पहले राजीव खंडेलवाडल के टीवी चैट शो 'जज्बात' में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा के बारे में बात करते हुए रो पड़ी थीं। इस शो में दिव्यांका ने अपनी जिंदगी से जुड़े राजों से पर्दा उठाते हुए बताया है कि, उनके लिए ब्रेकअप का दर्द इतना भयानक था कि इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।