टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट लोकेश कुमारी शर्मा हम सबको याद है। अपने चुलबुले अंदाज के कारण लोगों के लिए में अपनी खास जगह बनाई।
12 Feb, 2018 05:26 PMमुंबई: टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट लोकेश कुमारी शर्मा हम सबको याद है। अपने चुलबुले अंदाज के कारण लोगों के लिए में अपनी खास जगह बनाई। बता दें कि शो में एक कॉमनर के तौर पर शामिल हुई थीं।
हालांकि शो के बाद लोकेश ने अपना मेकओवर करवाया था। लेकिन अब खबरें आ रही है कि उन्होंने मेकअप सर्जरी करवाई है। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें साफ दिख रहा है कि लिप जॉब करवाई है।
वह ज्यादा दिनों तक शो में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं लेकिन लोगों का दिल जरूर जीत लिया था। हालांकि शो के बाद उनका मेकओवर लोगों को खूब पसंद आया।
बता दें कि उनके हाथ साउथ फिल्म का बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। उन्हें तमिल फिल्म का ऑफर मिला है। इतना ही नहीं उन्होंने मेकओवर करवाने के साथ ही अपना नाम भी चेंज कर लिया है। उन्होंने अपना नाम लोवी शरना रख लिया। वे चाहती है कि उन्हें लोवी के नाम से पुकारा जाए।
बता दें, लोकेश लंबे टाइम से अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। वो अक्सर सोशल हैंडल पर जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। लोकेश इस रियलिटी शो के बाद खासी फेमस हुईं थी।
शो से बाहर हो जाने के बाद उन्होंने अपने लुक पर काफी काम किया और मेकओवर करवाया था। 26 साल की लोकेश दिल्ली की रहने वाली हैं।
24 मार्च, 1991 को जन्मीं लोकेश को गाना गाने, डांस करने के अलावा ट्रेवलिंग का बेहद शौक है। उन्होंने इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है।