main page

EXCLUSIVE INTERVIEW: 'देवदास' की उल्टी जर्नी हैं ' दासदेव'

Updated 24 April, 2018 10:32:56 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल (कोनिका): बॉलीवुड फिल्म दास-देव जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचीं तो पंजाब केसरी/नवोदय टाइम्स से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश :

नई दिल्ली/टीम डिजिटल: बॉलीवुड फिल्म दास-देव जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचीं तो पंजाब केसरी/नवोदय टाइम्स से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश :

 


देवदास से दासदेव का सफर

 

इस पर वह बताते हैं कि क्योंकि जर्नी उल्टी हैं वो देव से दास की कहानी है और ये इस फिल्म में एक देव नाम का शख्स दास बन जाता हैं, अपनी अादतो का, अपनी गिल्ट का। वह शराबी और पॉलिटिकल खानदान का लड़का है। पंजाब में भी 40- 50 % तो पॉलिटिकल खानदान के लड़के है। इस फिल्म में देव भी पॉलिटिकल खानदान से हैं और पारो भी पॉलिटिकल खानदान से, जो इन दोनों के बीच का झगड़ा हैं वह भी पॉलिटिकल हो जाता हैं। पारो आज की लड़की हैं अगर देव उसके परिवार वालो को नुक्सान पहुंचाएगा तो वह उसके खिलाफ खड़ी हो जाएगी। 

 

Bollywood Tadka


अवधेश प्रताप सिंह का किरदार राजा भईया के किरदार से कैसे अलग 

इस पर सौरभ शुक्ला बताते हैं कि रेड के राजा भईया और दास-देव के अवधेश प्रताप सिंह दोनों ही पॉलिटीशियन हैं। लेकिन पॉलिटीक्स महज आपका एक काम हैं और फिल्म रेड की कहानी अलग हैं और दास-देव की भी कहानी अलग हैं। इसमें मेरा नेगेटिव रोल हैं। फनी किरदार को लेकर सौरभ ने बताया कि हां इस फिल्म में हैं मेरा फनी करैक्टर। मैं किसी भी करैक्टर एक पर्टिकुलर कलर में नहीं भेजता। जब मुझसे लोग पूछते हैं कि आपको कौनसा करैक्टर प्ले करने में मजा आता है तो मैं कहता हूं कि मुझे इंसानो का करैक्टर प्ले करने में मजा आता हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

दास-देव में भी भोली पंजाबन का देखने को मिलेगा रोमांटिक अंदाज

जब ऋचा चड्डा से पुछा गया कि क्या इस फिल्म में आपका रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा, इस पर उन्होंने ने जवाब दिया कि, हां ये ये एक लव स्टोरी हैं। पर इसका बैकग्राउंट बदल दिया हैं। तो इश वजह से ये काफी दिलचस्प हो गई हैं। इसका कांसेप्ट अलग है इस लिए ये काफी रोचक हैं। इस फिल्म द्वारा मुझे कई चीजे सीखने को मिली, पॉलिटिक्स में क्या- क्या होता हैं मुझए पता चला।   

 

राहुल भट्ट के साथ ऋचा चड्डा की कैमिस्ट्री

 

इस पर राहुल भट्ट ने बताया कि कैमिस्ट्री काफी अच्छी थी, पर बायोलॉजी में थोड़ी मुश्किल हुई थी क्योंकि शूटिंग के दौरान काफी गर्मी थी। दूसरी बात ये हैं कि  ऋचा  काफी कमाल की एक्ट्रैस हैं। इनके साथ सीन करने में काफी मजा आया। 

 


सारे करैक्टर से हटकर हैं दासदेव का करैक्टर

 

ये करैक्टर काफी डिफरैंट हैं, क्योंकि जर्नी उल्टी हैं वो देव से दास की कहानी थी और ये दास से देव की कहानी हैं।

 

पारो के किरदार में और आप में क्या समानता हैं

 

पारो हमेशा न्याय चाहती हैं अपने परिवार के लिए, अपने लिए, समाज के लिए। फिल्म के शूरुआत में वह सोशल वर्कर होती हैं। यही चीज है कि मुझे लगता हैं ये मेरे में हैं। मैं भी किसी के साथ गलत होते नहीं देख सकती।  

:

exclusive interviewdaasdev

loading...