main page

सलमान खान को ईद पर कड़ी टक्कर देंगी बच्चन बहू ऐश्वर्या राय, देखें LOGO भी है तैयार

Updated 09 December, 2017 11:38:13 AM

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अनिल कपूर की आने वाली फिल्म ''फन्ने खां'' का हाल ही में लोगो रिलीज कर दिया है। फिल्मों में कुछ ब्रेक के बाद लोग ऐश्वर्या को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' का हाल ही में लोगो रिलीज कर दिया है। फिल्मों में कुछ ब्रेक के बाद लोग ऐश्वर्या को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म के लोगो की बात करें तो इसमें सिनेमा हॉल जैसे पर्दे के ऊपर फिल्म का नाम 'फन्ने खां' लिखा हुआ है।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या और अनिल कपूर के साथ राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म ईद 2018 पर रिलीज के लिए तय की गई हैं। फिल्म की रिलीज इसलिए खास है क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी सलमान ईद पर अपने फैंस को तोहफे के रूप में अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' को रिलीज करने वाले हैं। जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर पहली बार सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आने वाले हैं। 

खबरों की मानें तो फिल्म में ऐश्वर्या सिंगर की भूमिका में नजर आने वाली है। वहीं राजकुमार राव उस लड़के का किरदार निभाएंगे जिसे सिंगर से प्यार हो जाता है। 'ए दिल है मुश्किल' के बाद सभी को ऐश्वर्या की फिल्म का काफी इंतजार था और जब से पता चला है। तब से तो फैंस का ये उत्साह काफी बढ़ गया है। वहीं सलमान की ईद पर फिल्म की रिलीज का इंतजार तो फैंस साल भर करते हैं। 


 

:

Aishwarya Rai Bachchansalman khanfanneykhanlogo released

loading...