main page

रितिक के सपोर्ट में आए फरहान, कहा- कंगना ने सुनाईं एकतरफा कहानी

Updated 08 October, 2017 04:55:46 PM

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रही ज़ुबानी जंग हर रोज़ एक नया रंग...

मुंबईः ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रही ज़ुबानी जंग हर रोज़ एक नया रंग लेती जा रही है। कुछ दिन पहले ही ऋतिक ने एक ट्वीट करके लोगों के सामने अपना पक्ष रखा था। इसके बाद कंगना की बहन ने भी कई ट्वीट किए थे। दोनों एक दूसरे पर इलज़ाम लगा रहे हैं, मगर सच क्या है, यह अब तक सामने नहीं आया है। ऐसे में अभिनेता फरहान अख़्तर ने भी एक ओपन लेटर जारी किया है।

 

फरहान ने यह ओपन लेटर लिखते हुए रितिक और कंगना दोनों का ही नाम नहीं लिया है मगर, लेटर में उन्होंने रितिक और कंगना के विवादों के बारे में बात करते हुए कहा कि बहुत से लोग बिना कुछ सोचे समझे सही और ग़लत का फैसला कर रहे हैं। फरहान ने लेटर में यह भी लिखा कि किसी का भी कुछ कहना दूसरे इंसान के घर, परिवार और उनके बच्चों पर गहरा असर डाल सकता है। शायद यह सब TRP के लिए हो रहा हो।

 

फरहान ने लिखा, "उन्होंने(कंगना) कहा है कि वो 7 सालों तक उनके(रितिक) साथ रिलेशनशिप में थीं। और इस बीच उनके बीच बहुत से इमेल्स एक्सचेंज हुए। इसकी ऑफिशियल कंप्लेंट भी हुई और उन्होंने(रितिक) अपने सभी ज़रुरती डॉक्यूमेंट, फ़ोन, लैपटॉप उन्होंने साइबर क्राइम को दिए। मगर, दूसरी तरफ(कंगना) से कोई डॉक्यूमेंट और पर्सनल कम्युनिकेशन डिवाइस साइबर क्राम में जमा नहीं हुए। उन्होंने(कंगना) कुछ तस्वीरें भी सामने लायीं जो असल में एक ग्रुप पिक्चर थी जिसमें उनकी (रितिक) वाइफ भी शामिल थीं, जो अब एक्स-वाइफ हैं। अगर वो (कंगना) सही हैं तो उन्हें ऐसा करने की क्या ज़रूरत है?" यही नहीं फरहान ने लोगों से यह भी कहा कि प्लीज भेदभाव ना करें। 

 

बता दें कंगना के साथ रिलेशन के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि उनका कंगना के साथ कोई रिलेशन नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा, 'कंगना को फिल्म 'क्रिस 3' के सेट पर कुछ गलतफहमियां हुई है जिसके कारण वो मुझ पर आरोप लगा रही हैं।' उन्होंने आगे बताया कि कंगना उन्हें अपनी ट्रेनिंग की वीडियो भेजा करती थी जिसका वे हमेशा फीडबैक दिया करते थे।

:

Hrithik RoshanKangana RanautFarhan Akhtarbollywood

loading...