main page

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में आमिर और अमिताभ के साथ नजर आएंगी ‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख?

Updated 22 February, 2017 05:13:10 PM

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में काम करने के बाद सुर्खियों में आई एक्ट्रेस फातिमा सना शेख फिर से ...

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में काम करने के बाद सुर्खियों में आई एक्ट्रेस फातिमा सना शेख फिर से आमिर खान की फिल्म में नजर आ सकती हैं। एक बड़े अखबार की खबर को सच मानें तो फातिमा जल्द ही आमिर के साथ काम कर सकती हैं।

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। पहले अफवाहें थी कि फिल्म में आलिया भट्ट या श्रद्धा कपूर को लीड रोल के लिए साइन किया जा सकता है लेकिन अब फातिमा को फिल्म में लेने की खबरें आ रही हैं।

फातिमा ने ‘दंगल’ में गीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। आमिर खान भी कई दफा उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि अगर खबर सच साबित होती है तो इस फिल्म से फातिमा के करियर में और भी उछाल आएगा।

लेकिन अभी तक इस खबर पर किसी आधिकारिक व्यक्ति ने अपनी मुहर नहीं लगाई है। कुछ जगहों पर ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि फिल्ममेकर्स वाणी कपूर को फिल्म में लेने का मन बना रहे हैं।

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का निर्देशन विजय हजारें कर रहे हैं। फिल्म साल 2018 की दिवाली पर रिलीज की जाएगी।

:

fatima sana shaikhaamir khanamitabh bachchanthugs of hindostan

loading...