main page

कई सितारों वाली फिल्म में काम करने पर कम दबाव महसूस होता है: परिणीति चोपड़ा

Updated 18 August, 2017 11:29:41 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा का कहना है कि कई सितारों वाली फिल्म में काम करने पर कम दबाव महसूस होता है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा का कहना है कि कई सितारों वाली फिल्म में काम करने पर कम दबाव महसूस होता है। परिणीति का मानना है कि ऐसी फिल्मों में काम करने पर प्रदर्शन को लेकर चिंता नहीं होती है। गोलमाल अगेन सीरीज के चौथे संस्करण में 28 साल की अभिनेत्री अजय देवगन के साथ नजर आयेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाईं क्योंकि फिल्म को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके साथी कलाकारों ने बांट ली।

परिणीति ने कहा, ‘‘कुछ मौकों पर आपको कम दबाव महसूस होता है क्योंकि आपको पता होता है कि फिल्म में कई सितारे हैं। केवल आपके कंधों पर ही फिल्म का भार नहीं होता है। आप सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे सकते हैं और उसका मजा ले सकते हैं।’’

:

Parineeti Chopragolmaal 4

loading...