main page

रिलीज हुआ 'गली बॉय' का फर्स्ट लुक, ऐसी होगी रणवीर-आलिया की जोड़ी

Updated 11 February, 2018 10:18:39 AM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रैस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म  ''गली बॉय'' फर्स्ट लुक सामने आया हैं। ये लुक इन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म ''गली बॉय'' मुंबई के धारावी इलाके की मलिन बस्तियों से निकलने वाले रैपर्स से प्रेरित है। रणवीर और आलिया पहली बार इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों ही सड़क रैपर की भूमिका अदा करते नज़र आएंगे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रैस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म  'गली बॉय' फर्स्ट लुक सामने आया हैं। ये लुक इन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म 'गली बॉय' मुंबई के धारावी इलाके की मलिन बस्तियों से निकलने वाले रैपर्स से प्रेरित है। रणवीर और आलिया पहली बार इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों ही सड़क रैपर की भूमिका अदा करते नज़र आएंगे।

रणवीर और आलिया के साथ इस फिल्म में सिद्धार्थ चतुर्वेदी, विजय वर्मा और कल्कि कोचलिन भी प्रमुख भूमिकाओं में रोल अदा करते दिखेंगे। इस फिल्म को बनाने से पहले जोया अख्तर और रणवीर सिंह ने डॉक्यूमेंट्री 'बॉम्बे 70' के कई सेशन में हिस्सा लिया। जिससे उन्हें स्ट्रीट रैपर्स 'नैएजी' और 'डिवाइन' के कैरक्टर्स के बारे में पता चल पाए।

फिल्म के बारे में मीडिया से बात करते मेकर्स ने बताया कि यदि आप हिप-हॉप फिल्म के बारे में लिख रहे हैं तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह होनी चाहिए की आप एक अच्छे लेखक हो। उन्होंने कहा, "जोया हमारे कई शो में से एक शो में आई भी थी, वे ये भी देखने आई कि उन्होंने हमारे रोल को कैसे दिखाया।"
 

:

first lookgully boyAlia BhattRANVEER SINGH

loading...