main page

FWICE के कर्मचारियों ने की हड़ताल, सीरियल्स और फिल्मों की रोकी शूटिंग

Updated 16 August, 2017 03:44:53 PM

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोयीज के कर्मचारी 15 अगस्त यानि कल से हड़ताल पर बैठ गए है।

मुंबई: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोयीज के कर्मचारी 15 अगस्त यानि कल से हड़ताल पर बैठ गए है। इसकी वजह उनकी कम सैलेरी और 8 घंटे से भी ज्यादा की शिफ्ट है। सुनने में आया है कि इस हड़ताल के कारण हिन्दी और मराठी के 40 सीरियल और 10 फिल्मों की शूटिंग और प्रसारण रुक गई है। हड़ताल के कारण मुंबई के फिल्म सिटी, फ्यूचर स्टूडियो, क्लि‍क निकसन, फिल्म्स्तिान, आदि स्टूडियोज में काम बंद हो गया है। कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया है।

कहा जा रहा है कि सीरियल के निर्माताओं के पास पहले के एडवांस में शूट किए हुए एपिसोड्स भी नहीं हैं जिसे प्रसारित किया जा सके। फिलहाल उन सीरियलों की लिस्ट नहीं बताई गई है। एेसा पहली बार नहीं हुआ है जब कर्मचारियों ने इस तरह की हड़ताल की हो। साल 2015 में भी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोयीज के कर्मचारी हड़ताल पर गए थे। उस दौरान भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया था। कर्माचारियों की मांग है कि उन्हें मेडिकल इंश्योरेंस और जॉब सुरक्षा की गारंटी चाहिए।

बता दें कि फेडरेशन के प्रेसीडेंट बीरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि 2 साल पहले भी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया था। हड़ताल पर जाने के बाद जब प्रोडक्शन वालों के पास कुछ नहीं बचा तो उन्होंने सीरियलों के पुराने एपिसोड्स को बिना ब्रेक के प्रसारित करना शुरू कर दिया और हड़ताल से कोई हल नहीं निकल पाया। अब एक बार फिर इन कर्माचारियों ने अपनी मांग रखी है।
 

:

FWICEemployeesstop shooting

loading...