टीवी के मशहूर एक्टर और मौनी रॉय के एक्स बॉयफ्रैंड गौरव चोपड़ा ने हितिशा के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। शादी की सभी रस्मों को बहुत प्राइवेट रखा गया था।
20 Feb, 2018 11:52 AMमुंबई: टीवी के मशहूर एक्टर और मौनी रॉय के एक्स बॉयफ्रैंड गौरव चोपड़ा ने हितिशा के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। शादी की सभी रस्मों को बहुत प्राइवेट रखा गया था। इसमें गौरव और हितिशा के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे।
शादी में गौरव के खास दोस्त टीवी एक्टर करन मेहरा अपनी पत्नी निशा वल के साथ पहुंचे थे। शादी की रस्मों के दौरान हितिशा ने रेड कल कलर का लहंगा और गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई थी। वहीं गौरव व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ मरून रंग की शॉल का कॉमबिनेशन सेट किया था।
बता दें गौरव चोपड़ा अपनी कोस्टार मौनी रॉय से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आए थे। गौरव ने 'नागिन' एक्ट्रैस को तब डेट करना शुरू किया था। मौनी को नारायणी शास्त्री के साथ उनके ब्रेकअप की वजह भी माना जाता है।