main page

Pics: कल रिलीज हो रही है 'जट्टू इंजीनियर', सिनेमाघरों में लगेगा कॉमेडी का तड़का

Updated 18 May, 2017 06:59:39 PM

जैसे कि सब जानते ही हैं कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान अपनी कॉमेडी फिल्म ''जट्टू इंजीनियर'' कल...

मुंबईः जैसे कि सब जानते ही हैं कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान अपनी कॉमेडी फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' कल 19 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में इनका डबल रोल हैं। इन दोनों रोल में उनकी पर्सनैलिटी डिफरेंट है, लेकिन ये साइंस के अच्छे जानकार हैं। 

बता दें इस फिल्म की कहानी एक बैकवर्ड गांव पर आधारित है, जहां सुविधाओं की बहुत कमी है। ऐसे में एक टीचर इस पूरे गांव की काया पलट करने का जिम्मा उठाता है। इस टीचर का ही रोल कर रहे हैं Dr. MSG यानि कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान। वहीं, एक ओर ये शरारती जाट के रूप में दिखेंगे जो ऑडियन्स को खूब हंसाएंगे।

Dr. MSG हमेशा एंटरटेनमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। ये कॉमेडी का हेल्दी डोज देने के साथ ही एल्कोहलिज्म, ड्रग एडिक्शन और खुले में शौच करने के खिलाफ भी मैसेज देंगे। इस फिल्म का मेन मोटिव इंडिया को हेल्दी और क्लीन रखने के कैम्पेन को प्रमोट करना है। इसके अलावा एजुकेशन और ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए भी इन्होंने मैसेज दिया है।

 

Bollywood Tadka

डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान का मकसद समाज में फैली गंदगी को साफ करना और समाज को सही रास्ते पर लाना है। उन्होंने जितनी भी फिल्में बनाई हैं उनमें  उनका मकसद लोंगो को बुराई के रास्ते से हटा कर अच्छाई के रास्ते पर लाने का रहा है। उनके 6 करोड़ से अधिक फोलवर हैं। जो कि मानवता भलाई के कोर्यो में हमेशा तैयार रहते है। हाल हीं में करनाल और दिल्ली में सफाई अभियान करके उन्होंने मात्र 4-5 घंटो में दिल्ली और करनाल को साफ कर दिया। 

बता दें कि फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ संदेश दिया गया है कि हर गांव अगर हिम्मत करे तो आत्मनिर्भर बन सकता है और विकास में सरकार की मदद कर सकता है। फिल्म बनाने का उनका एक ही मकसद है कि समाज में बदलाव हो। उन्होंने बताया कि सैंसर बोर्ड द्वारा इस फिल्म को यू सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। 

 

Bollywood Tadka

 

 

गौरतलब हैं कि डेरा सच्चा प्रमुख बाबा राम रहीम गोहत्या रोकने के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाएंगे। बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंचे बाबा राम रहीम⁠⁠⁠⁠ ने 20 हजार से अधिक समर्थकों के साथ गाय का दूध पीकर गोहत्या रोकने का राष्ट्रीय अभियान चलाने का एलान किया। बताया जा रहा है कि 20 हजार लोगों के एक साथ गाय का दूध पीने का एशिया बुक रिकॉर्ड बना है। 

इस मौके पर बाबा राम रहीम ने कहा- 'लोग शराब पीते हैं, नशा भी करते हैं। कोई कहता है- वाइन पार्टी तो कोई कॉकटेल पार्टी कहता है। हम काउ मिल्क पार्टी करेंगे।' उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। सवाल उठाया कि गाय पर सियासत क्यों? गाय तो सबको दूध पिलाती है। राम रहीम ने लोगों से गुजारिश की कि इसका दूध पिये, खून नहीं। 

 

Bollywood Tadka

इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म को आप अपने परिवार के साथ बैठ कर देख सकेंगे। क्योंकि लोंगो की धारणा बनी हुई हैं कि बिना डबल मिनिंग के कोई किसी को हंसा नही सकता, लेकिन Dr. MSG यानि कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान जी का मानना है कि फिल्म में एक शुद्ध वातावरण पैदा करके भी लोंगो को हंसाया जा सकता है। 

 

Bollywood Tadka


 

:

Dr.MSGSaint Gurmeet Ram Rahim SinghDera Sacha SaudaJattu EngineerRock Star Baba Gurmeet Ram RahimMSG2comedy moviebollywood

loading...