बॉलीवुड सिंगर किंग मीका सिंह की आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है।
10 Jun, 2017 10:46 AMमुंबई: बॉलीवुड सिंगर किंग मीका सिंह की आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। मीका सिंह आज 39 साल के हो गए हैं।मीका को कभी उनकी ही आवाज की वजह से काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। मीका के भाई दलेर मेहंदी एक जाने-माने सिंगर हैं।
लेकिन मीका को यहां तक कह दिया गया था कि वो गायक बनने के लायक ही नहीं हैं। लेकिन मीका सिंह ने अपने पहले ही एल्बम "सावन में लग गई आग" गाने से धूम मचा दी। मीका सिंह इस गाने की वजह से रातों-रात मशहूर हो गए। फिर तो हर जगह ये गाना बजने लगा, और मीका सिंह मशहूर सिंगर बन गए।
बता दें कि मीका पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मे हैं। मीका सिंह राखी सावंत से लिप-लॉक के कारण कॉन्ट्रोवर्सी में आए थे।