main page

'हैरी पॉटर' के इस एक्टर का हुआ निधन

Updated 04 August, 2017 12:12:22 PM

हॉलीवुड फिल्म ''हैरी पॉटर'' के मोस्ट पॉपुलर एक्‍टर रॉबर्ट हार्डी का आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया है।

लंदन: हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' के मोस्ट पॉपुलर एक्‍टर रॉबर्ट हार्डी का आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि रॉबर्ट के परिवार ने इस खबर को कंफर्म किया है। 

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक, 'रॉबर्ट हार्डी के परिवार ने उनके निधन के बारे में बताया। । रॉबर्ट ने थिएटर, टीवी और फिल्मों में करीब 70 साल तक काम किया। हार्डी ने फिल्म 'हैरी पॉटर' में कॉरनेलियस फज का किरदार निभाया था, जो जादू का महारथी था।

Bollywood Tadka

हार्डी के बच्चे एमा, जस्टिन और पॉल ने अपने बयान में कहा, 'पापा बहुत अच्छे कलाकार थे। उन्हें म्यूजिस से प्यार था और लिटरेचर के चैंपियन थे।' हार्डी को एक्टिंग में योगदान के 'CBE' अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Bollywood Tadka

बता दें कि हार्डी ने करीब 6 फिल्मों में ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर विंसटन चर्चिल का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं उन्होंने चर्चिल के अलावा कई फिल्मों में यूएस प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन डी रूसवेल्ट का रोल भी किया था। 

:

harry potterrobert hardydied

loading...