main page

हेमा मालिनी ने एेषा देआेल के गर्भवती होने की पुष्टि की

Updated 26 April, 2017 09:56:05 AM

मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी बड़ी बेटी एेषा देआेल के गर्भवती होने की पुष्टि की है।  कारोबारी भरत ततानी से 29 जून 2012 को एेषा देआेल की शादी हुई थी।

मुंबई: मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी बड़ी बेटी एेषा देआेल के गर्भवती होने की पुष्टि की है।  कारोबारी भरत ततानी से 29 जून 2012 को एेषा देआेल की शादी हुई थी।  68 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर प्रशंसकों को उनकी शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया अदा किया।  

हेमा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘देआेल और ततानी परिवार को यह घोषणा करते हुए अपार खुशी है कि एेषा देआेल और भरत जल्द माता पिता बनने वाले हैं और दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिये तैयार हैं। आप सभी की शुभकानाओं के लिये शुक्रिया।’’  अभिनय के मोर्चे पर एेषा की आखिरी बार वर्ष 2015 में ‘‘किल देम यंग’’ में नजर आयी थीं। यह फिल्म कन्नड़ और तमिल में भी रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह ‘‘रोडीज एक्स 2’’ में बतौर टीम लीडर दिखी थीं। 

:

Hema MaliniEsha Deolpregnant

loading...