बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शशि कपूर 79 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है। वे बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान...
05 Dec, 2017 11:42 PMमुंबईः बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शशि कपूर 79 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है। वे बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान यानी कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। 18 मार्च, 1938 को कलकत्ता में जन्में शशि, पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर, शम्मी कपूर के भाई हैं। 1958 में शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी की थी।
अपने दौर के सबसे हैंडसम और रोमांटिक एक्टर शशि कपूर को मंगलवार के दिन राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। इस गमगीन माहौल के बीच बादलों ने भी पानी बरसा कर अपना शोक व्यक्त कर दिया। कुछ महीनों पहले ही बायपास सर्जरी से गुजरे शशि कपूर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
1938 में जन्मे शशि कपूर के तीन बच्चे हैं करन कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर। हाल ही में शशि कपूर और उनकी फैमिली का एक आखिरी फोटो सामने आया है। इस फोटो में शशि कपूर के साथ ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू सिंह समेत लगभग पूरा खानदान नजर आ रहा है।