खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फिटनेस के प्रति देशवासियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को ट्विटर पर...
24 May, 2018 07:45 PMमुंबईः खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फिटनेस के प्रति देशवासियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह खुद पुश-अप्स लगाते हुए नजर आए थे। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए अदाकार ऋतिक रोशन, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और टेनिस खिलाड़ी साइना नेहवाल को फिटनेस चैलेंज दिया।
विराट ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया था और अब ऋतिक रोशन ने अपना वीडियो शेयर किया, लेकिन इस वीडियो को शेयर कर ऋतिक एक दिक्कत में फंस गए हैं।
दरअसल, वीडियो में ऋतिक सड़क के बीच फिटनेस टिप्स देते नजर आ रहे हैं।
जिसके बाद एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए पूछा कि अब मुंबई पुलिस इस पर क्या करेगी? इस पर मुंबई पुलिस ने उस यूजर के ट्वीट का रिल्पाई करते हुए उससे लोकेशन डिटेल और जानकारी मांगी है।