main page

हरियाणा की मानुषी नहीं देश की इन बेटियों के सिर पर सजा है ताज, देखिए तस्वीरें

Updated 20 November, 2017 03:01:58 PM

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मेडिकल छात्रा मानुषी छिल्लर ने 17 साल अंतराल के बाद शनिवार को चीन में आयोजित प्रतियोगिता में भारत के लिए विश्व सुंदरी का खिताब जीता है।

मुंबई: हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मेडिकल छात्रा मानुषी छिल्लर ने 17 साल अंतराल के बाद शनिवार को चीन में आयोजित प्रतियोगिता में भारत के लिए विश्व सुंदरी का खिताब जीता है। चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पछाड़ कर मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनी हैं।

Bollywood Tadka
भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया से लेकर एक दिन पहले मिस वर्ल्ड चुनी गई मानुषी छिल्लर तक ऐसे तमाम उदाहरण है कि भारतीय महिलाएं सुंदरता में किसी भी दूसरे देशों कि महिलाओं से कम नहीं हैं। मानुषी छिल्लर देश की छठीं मिस वर्ल्ड हैं। इससे पहले पांच और भारतीय महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। आइये जानते हैं उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने दुनिया भर में आयोजित होने वाले समारोह में सुंदरियों को पछाड़ कर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया....

 

Bollywood Tadka
 

रीता फारिया

देश से बाहर भारतीय महिलाओं की सुंदरता का परचम सबसे पहले रीता फारिया ने लहराया था। 7 नवंबर 1966 को रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।  

 

 

Bollywood Tadka

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारों में सुमार ऐश्वर्या राय साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली दूसरी इंडियन मॉडल हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन को 2014 के मिस वर्ल्ड पीजेंट के दौरान सबसे सक्सेसफुल मिस वर्ल्ड का सम्मान दिया गया था।

Bollywood Tadka

डायना हेडन

हैदराबाद की रहने वाली डायना हेडन ने 1997 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। डायना 'बिग बॉस 2' के अलावा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Bollywood Tadka

 

युक्ता मुखी

युक्ता मुखी ने 1999 में 49वां मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया थ। उन्होंने 93 देशों के कंटेस्टेंट को हराते हुए यह ताज जीता था। युक्ता मुखी ने 2002 में आई आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म 'प्यासा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Bollywood Tadka

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में वह अपना जलवा दिखा रही प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम करने वाली पांचवीं भारतीय महिला हैं।

:

indian miss worldsPriyanka chopraAishwarya Rai Bachchan

loading...