main page

करन की पार्टी में पहुंची अनुष्का-दीपिका, श्रीदेवी की बेटी सहित दिखे ये सेलेब्स

Updated 26 May, 2017 08:25:16 PM

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार करण जौहर जिनका के कल ही जन्मदिन था व उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड...

मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार करण जौहर जिनका के कल ही जन्मदिन था व उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड की भी कई चर्चित हस्तियों ने बधाई दी थी। बता दे की करण जौहर जो के आज 44 साल के हो गए हैं और इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थी। तथा उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में करण जौहर ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था।

इस बर्थडे पार्टी में पूरा बॉलीवुड शरीक हुआ था। अब करण जौहर की पार्टी हो और कुछ गॉसिप ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। एक ऑनलाइन पोर्टल की मानें तो पार्टी में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर से बात करने की बहुत कोशिश कर रही थीं और वो ऐसा करें भी क्यों ना। जाह्नवी को रणबीर से बात करने का कहां मौका मिलता है।

एक तरफ जाह्नवी, रणबीर से बात करने की कोशिश कर रही थीं, वहीं दूसरी तरफ रणबीर अपने दोस्तों आदित्य रॉय कपूर और अनुष्का शर्मा से बात करने में बिजी थे। 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद रणबीर और अनुष्का की दोस्ती काफी अच्छी हो गई थी।

पार्टी में रणबीर, आदित्य रॉय कपूर के साथ आए थे और यह देखकर लोगों को थोड़ी हैरानी भी हुई थी।

दरअसल रणबीर से ब्रेकअप के बाद खबरें आ रही थी कि कटरीना और आदित्य में नजदीकियां बढ़ रही हैं और इस वजह से रणबीर और आदित्य की दोस्ती में भी दरार आ गई है।

जाह्नवी और उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर की रिश्तों की बात करें तो कुछ दिनों पहले अर्जुन ने कहा था कि मैं अपनी सौतेली बहनों से नहीं मिलता हूं इसलिए हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है।

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट अकसर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। यह वीडियो अनुष्का राजन की शादी का बताया जा रहा है। कुछ समय पहले जाह्नवी कपूर का नाम अनुष्का राजन के भाई अक्षत राजन से जुड़ा था। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के साथ डांस करता नजर आ रहा पार्टनर अक्षत ही बताया जा रहा है।

जाह्नवी कपूर के प्रोफेशनल ट्रैक की बात करें तो उनके पिता बोनी कपूर ने कनफर्म किया है कि उन्हें करण जौहर लॉन्च करेंगे। खबर है कि वह मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
 

:

Jhanvi Kapoorranbir kapoorKaran Joharpartybollywood

loading...