main page

भाग गई जिम्मी शेरगिल की दुल्हनिया?

Updated 09 December, 2016 05:28:33 PM

कैसे? क्या? कब? क्यों? हमें पूरा भरोसा है कि खबर का शीर्षक पढ़कर आपके दिमाग में ये सारे सवाल जरूर घूम रहे होंगे।

मुंबई: कैसे? क्या? कब? क्यों? हमें पूरा भरोसा है कि खबर का शीर्षक पढ़कर आपके दिमाग में ये सारे सवाल जरूर घूम रहे होंगे। लेकिन, चिंता न करें! दरअसल यह सब -ज्ट के भाबी जी घर पर हैं के वीकेंड स्पेशल के आगामी एपिसोड में जिम्मी की जिंदगी में होने वाला है। इस वीकेंड शो में एक खास कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें दर्शक बॉलीवुड की मशहूर फिल्म तनु वेड्स मनु की झलक देखेंगे। आपको बता दें कि आसिफ शेख एक मैरिज ब्यूरो खोलने जा रहे हैं, जहां जिम्मी अपनी दुल्हन की तलाश में आते हैं। इस शो में जिम्मी तनु वेड्स मनु के अवस्थी जी के किरदार की झलक दिखाएंगे। जिम्मी के साथ एक बड़ी समस्या यह है कि वह जिस भी लड़की से शादी करना चाहते हैं, वे सभी शादी के दिन भाग जाती हैं। विभूति उनकी मदद करने के लिए आगे आते हैं, लेकिन वह खुद ही मुश्किल में फंस जाते हैं। जिम्मी ने अपने लिए जो दुल्हन चुनी है वह अपने प्रेमी के संग भाग जाएंगी। यह सारा ड्रामा काफी मजेदार होने वाला है। विभूति की मुश्किलें इस कदर बढ़ जाएंगी कि वह खुद अपनी पत्नी अनीता (सौम्या टंडन) को भी संकट में डाल देंगे। एंड टीवी के भाबी जी घर पर हैं में विभूति का किरदार निभा रहे आसिफ शेख ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया, ‘‘जिम्मी शेरगिल के साथ शूटिंग कर काफी मजा आया। वह अद्भुत कलाकार हैं और हमने शो की शूटिंग के दौरान काफी मस्ती की। वह इसमें अवस्थी जी का किरदार निभा रहे हैं। यह एक सबसे हास्यप्रद एपिसोड होने वाला है और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह जरूर पसंद आएगा।‘‘
:

Jimmy ShergillAashif Sheikh

loading...