main page

दिल्ली में WWE सुपर शो, निगाहें जिंदर और ट्रिपल H के मुकाबले पर

Updated 09 December, 2017 07:55:57 PM

भारतीय रैसलिंग फैंस का इंतजार अब कुछ ही घंटों में खत्म होने जा रहा है। आज दिल्ली के इंदिरा गांधी...

मुंबईः भारतीय रैसलिंग फैंस का इंतजार अब कुछ ही घंटों में खत्म होने जा रहा है। आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में WWE के लाइव इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रॉ के टॉप सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। शो का मुख्य आकर्षण जिंदर महल vs ट्रिपल एच और द शील्ड Vs द बार, समोआ जो का मैच होगा। इस दौरान सिंह ब्रदर्स, जिंदर महल, जीत राम और किशन रफ्तार एक्शन में नजर आएंगे। वहीं फैंस के फेवरेट सुपरस्टार रोमन रेंस अपने साथियों डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर समोआ जो और शेमस, सिजेरो का सामना करेंगे।

 

रोमन रेन्स, सेथ रोलिंग्स और डीन एम्ब्रोस की टीम शील्ड समोओ जो, सीजारो और शीमस से भिड़ेगी। यह रेन्स का दूसरा भारत दौरा होगा, क्योंकि 2016 में वह बिग शो और रुसेव से WWE चैम्पियनशिप के लिए भिड़ चुके हैं। 

 

हालांकि इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियनशिप के लिए फाइट नहीं हो रही है। लेकिन एलेक्सा ब्लिस और साशा बैंक WWE वुमन चैम्पियनशिप के लिए भिड़ेंगी। वहीं एन्जो एमोरे और कालिस्टो डब्ल्यूडब्ल्यूई क्रूजरवेट चैम्पियनशिप के लिए आमने-सामने होंगे। वहीं अंडरटेकर के सौतेले भाई केन ब्रॉन स्टोमैन से मुकाबला करेंगे।

:

WWEjindal mahalfight

loading...