बॉलीवुड एक्ट्रैस जूही चावला आज 50 साल की हो गईं हैं। उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज और मखमली आवाज से इंड्रस्टी में एक अलग पहचान बनाईं। फिल्मों में उनके हर किरदार को लोग पसंद करते थे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मर मिटते थे।
13 Nov, 2017 10:19 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस जूही चावला आज 50 साल की हो गईं हैं। उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज और मखमली आवाज से इंड्रस्टी में एक अलग पहचान बनाईं। फिल्मों में उनके हर किरदार को लोग पसंद करते थे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मर मिटते थे।
जून 2003 में आई सुजोय घोष की फिल्म 'झंकार बीट्स' के दौरान उनका काम करने का जुनून देखने लायक था। इस फिल्म में उन्होंने एक प्रेग्नेंट हाउस वाइफ का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के दौरान जूही चावला खुद गर्भवती थीं।
फिल्म जून 2003 में रिलीज हुई, वहीं 21 जुलाई 2003 को उन्होंने अपने दूसरे बच्चे अर्जुन मेहता को जन्म दिया। वैसे ये पहली बार नहीं था जब जूही ने इस स्थिति में भी दिन रात काम किया हो। उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के समय भी ऐसे ही काम किया था। जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं, तब उन्होंने अमेरिका में एक स्टेज शो का प्रस्ताव स्वीकार किया।
बता दें कि फरवरी 2001 में उन्होंने बेटी जान्हवी को जन्म दिया। गौरतलब है कि जूही ने 1984 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी।